10 फ़रवरी 2021 - 11:57
ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोध ने ट्रम्प प्रशासन को पराजित किया, रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर ईरानी राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा है कि जनता के प्रतिरोध और ईरानी सरकार की रणनीति के कारण अमरीका की पूर्व सरकार को हार का सामना करना पड़ा और ट्रम्प प्रशासन की प्रतिबंधों और अधिकतम दबाव की नीति वफल हो गई।

बुधवार को इस्लामी क्रांति की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि व्हाइट हाउस के तानाशाह ट्रम्प के मुक़ाबले में ईरानी नता ने प्रतिरोध किया और अपने प्रतिरोध व धैर्य से उन्हें पराजित किया।

उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के तुरंत बाद ईरान भी इस समझौते से निकल जाता तो अमरीका और इस्राईल की साज़िश इतिहास के पन्नों पर आ जाती।

राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि ईरानी सरकार की रणनीति और जनता के प्रतिरोध के कारण ट्रम्प सरकार को काफ़ी अपमान झेलना पड़ा, इसलिए दुनिया भर के लोग ईरानी राष्ट्र के क़र्ज़दार हैं।